Categories: News-Headlines

जीएसटी परिषद की 51वीं बैठक की सिफारिशें, कैसीनो, घुड़दौड़ और ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत टैक्स

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जीएसटी परिषद की 51वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (विधानसभाओं वाली) के वित्त मंत्री और वित्त मंत्रालय और राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इससे पहले 11 जुलाई को हुई जीएसटी परिषद की 50वीं बैठक में कैसीनो, रेस कोर्स और ऑनलाइन गेमिंग पर बने मंत्रियों के समूह (जीओएम) की दूसरी रिपोर्ट पर विचार विमर्श किया गया था और सिफारिश की गई थी कि कि कैसीनो, घुड़दौड़ और ऑनलाइन गेमिंग में दिए गए कार्रवाई के योग्य दावों पर पूर्ण अंकित मूल्य पर 28 प्रतिशत की दर से कर लगाया जा सकता है, भले ही गतिविधियां कौशल या मौके पर आधारित खेल हों। परिषद ने यह सिफारिश भी की कि इस मामले में स्पष्टता लाने के लिए कानून में संशोधन किया जा सकता है।

इस क्रम में कैसीनो, घुड़दौड़ और ऑनलाइन गेमिंग में आपूर्ति के कराधान पर स्पष्टता उपलब्ध कराने के लिए, जीएसटी परिषद ने अपनी 51वीं बैठक में सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की अनुसूची III में संशोधन सहित सीजीएसटी अधिनियम, 2017 और आईजीएसटी अधिनियम, 2017 में कुछ संशोधन की सिफारिश की है।

परिषद ने भारत से बाहर एक आपूर्तिकर्ता द्वारा भारत में मौजूद एक व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन मनी गेमिंग की आपूर्ति पर जीएसटी के भुगतान की देनदारी की व्यवस्था, सरलीकृत पंजीकरण योजना के माध्यम से उक्त आपूर्तिकर्ता के लिए भारत में एकल पंजीकरण और पंजीकरण और कर के भुगतान के प्रावधानों का पालन करने में विफलता पर ऐसे आपूर्तिकर्ता द्वारा ऑनलाइन मनी गेमिंग की आपूर्ति के लिए उपयोग किए जाने वाले किसी भी कंप्यूटर संसाधन में सृजित, प्रसारित, प्राप्त या होस्ट की गई किसी भी जानकारी तक जनता की पहुंच को अवरुद्ध करने के लिए भी आईजीएसटी अधिनियम, 2017 में कुछ विशेष प्रावधान शामिल करने की सिफारिश की है।

परिषद ने यह भी सिफारिश की कि कैसीनो में ऑनलाइन गेमिंग की आपूर्ति और कार्रवाई योग्य दावों का मूल्यांकन खिलाड़ी द्वारा या उसकी ओर से आपूर्तिकर्ता को भुगतान की गई या जमा की गई राशि के आधार पर (खेल में डाली गई धनराशि/ सट्टे की राशि को छोड़कर पिछले गेम्स/ दांवों में जीती गई धनराशि पर) किया जा सकता है, लगाए गए प्रत्येक दांव के कुल मूल्य पर नहीं। परिषद ने सिफारिश की कि ऑनलाइन गेमिंग की आपूर्ति के मूल्यांकन और कैसिनो में कार्रवाई योग्य दावों की आपूर्ति के उद्देश्य से विशिष्ट प्रावधानों को शामिल करने के लिए सीजीएसटी नियम, 2017 में संशोधन किया जा सकता है। परिषद ने इस मुद्दे से संबंधित कुछ अधिसूचनाएं जारी करने/ अधिसूचना में संशोधन की भी सिफारिश की है।

परिषद द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि अधिनियम में संशोधन करने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने और 1 अक्टूबर, 2023 से संशोधनों को लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.