Categories: News-Headlines

जापान में सोमवार को आए भीषण भूकंप में मृतकों की संख्या 126 हुई

जापान के अधिकारियों ने बताया है कि भूकंप से मृतकों की संख्या 126 तक पहुंच गई है और दो सौ से अधिक लोग लापता हैं। मध्‍य जापान के इशीकावा में सोमवार को 7 दशमलव 6 तीव्रता का भूकंप आया था।

जापान में राहत और बचाव दल लोगों को बचाने और राहत पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। भूकंप से ज्यादातर सड़कें और रास्ते तहस-नहस हो गये हैं और बस्तियों तक जाना कठिन हो गया है। अनामिजु में कम से कम दस लोग मलबे में दबे हुए हैं। इनमें आठ वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है।

स्‍थानीय सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि लगभग तीस हजार लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं और लगभग 60 हजार परिवारों को पेयजल नहीं पहुंचाया जा सका है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.