Categories: News-Headlines

जापान में पश्चिमी प्रशांत महासागर में रिक्‍टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाला भूकंप दर्ज

जापान में आज पश्चिमी प्रशांत महासागर में रिक्‍टर पैमाने पर छह दशमलव छह की तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का झटका सुबह 11 बजे इजूचेन में तोरीशिमा के निकट 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

जापान के मौसम विभाग ने भूकंप के और झटके आने के प्रति लोगों को आगाह करते हुए सतर्क रहने को कहा है। मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा था।

चेतावनी में एक मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका व्‍यक्‍त की गई थी हालांकि लहरों की ऊंचाई 30 सेंटीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बाद में सुनामी की चेतावनी वापस ले ली।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

28 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

28 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

28 minutes ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

28 minutes ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

28 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

28 minutes ago

This website uses cookies.