Categories: News-Headlines

जापान-भारत समुद्री अभ्‍यास 2022 का छठा संस्करण, JIMEX 22 बंगाल की खाड़ी में संपन्न हुआ

भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित जापान-भारत समुद्री अभ्‍यास 2022 का छठा संस्करण, JIMEX 22 बंगाल की खाड़ी में संपन्न हुआ। इसके पश्‍चात दोनों पक्षों ने 17 सितम्‍बर, 2022 को पारंपरिक स्टीम पास्ट के साथ एक-दूसरे को विदाई दी।

फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट के रियर एडमिरल संजय भल्ला के नेतृत्‍व में भारतीय नौसेना के जहाजों और जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) के जहाजों इजुमो और ताकानामी ने रियर एडमिरल हिराता तोशि‍युकी के नेतृत्‍व में सप्ताह भर चलने वाले इस अभ्यास में भाग लिया।

JIMEX 22 दोनों नौसेनाओं द्वारा संयुक्त रूप से किए गए कुछ सबसे जटिल अभ्यासों का साक्षी बना। इस दौरान दोनों देशों के जवानों ने उन्नत स्तर के पनडुब्बी रोधी युद्ध, हथियारों से गोलाबारी और वायु रक्षा अभ्यास में भाग लिया। इस अभ्यास में शिपबोर्न हेलि‍कॉप्टर, लड़ाकू विमान और पनडुब्बियों ने भी भाग लिया। आपूर्ति और सेवाओं के पारस्परिक प्रावधान (आरपीएसएस) के समझौते के तहत आईएन और जेएमएसडीएफ के जहाजों ने समुद्र में एक-दूसरे के साथ संयुक्‍त रूप से अभियान को संचालित किया।

2012 में अपनी स्थापना के बाद से इस अभ्यास के माध्‍यम से JIMEX की दसवीं वर्षगांठ मनाई गई है। अभ्‍यास के दौरान दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ और पारस्‍परिक सामंजस्‍य को और मजबूत किया गया।

Japan-India Maritime Exercise 2022, JIMEX 22

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

1 hour ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

1 hour ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

1 hour ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.