Categories: News-Headlines

जापान के परमाणु बिजलीघर से रेडियोधर्मी पानी छोड़े जाने के बाद दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में विरोध प्रदर्शन

जापान में फुकुशिमा परमाणु विद्युत संयंत्र से रेडियोधर्मी पानी छोड़े जाने के मुद्दे पर दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में बड़ी संख्‍या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। रेडियोधर्मी जल से बड़ी आपदा की आशंका को देखते हुए उन्‍होंने सरकार से मांग की कि वह इस मुद्दे को जापान सरकार के साथ उठाए। देश और विदेश में आपत्तियों के बावजूद जापान ने कल इस संयंत्र से समुद्र में पानी छोड़ना शुरू किया था। मछुआ समुदाय और पर्यावरण पर दुष्‍प्रभाव से चिंतित अन्‍य हितधारकों ने समुद्र में रेडियोधर्मी पानी छोड़े जाने पर आपत्ति की थी। जापान और वैज्ञानिक संगठनों का कहना है कि 2011 में भूकम्‍प और सुनामी से रिएक्‍टर के नष्‍ट हो जाने के बाद विषाक्‍त जल का उपचार किया गया है और यह सुरक्षित है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.