भारत यात्रा पर आए जापान की विदेश मंत्री योको कामिकावा और रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा की कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात हुई। इस दौरान द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान की साझेदारी हिंद-प्रशांत और उससे आगे के क्षेत्रों में शांति और समृद्धि को बढ़ावा दे रही है।
जापान के दोनों मंत्री तीसरी भारत-जापान टू प्लस टू विदेश और रक्षा मंत्रियों की आज शाम होने वाली बैठक के लिए कल नई दिल्ली पहुंचे। भारत आने से पहले जापान की विदेश मंत्री कामिकावा ने कहा कि भारत का सामरिक महत्व जितना अधिक अब है उतना पहले कभी नहीं रहा।
उन्होंने कहा कि भारत एशिया और अफ्रीका को जोड़ने वाले हिंद महासागर के गलियारे के केन्द्र में स्थित है। वह मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र की अवधारणा को साकार करने के मामले में महत्वपूर्ण साझेदार है।
उन्होंने यह भी कहा कि टू प्लस टू बैठक में दोनों मंत्री कानून व्यवस्था पर आधारित खुली और मुक्त अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था कायम करने और उसे मजबूत करने के संबंध में रणनीतिक माहौल के बारे में विचार रखेंगे। साथ ही, वे रक्षा संबंधी मामलों में आगे और अधिक सहयोग बढ़ाने की पुष्टि करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment