जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को संकट से बाहर निकालने के लिए शुक्रवार को रिकॉर्ड 490 अरब डॉलर (56 ट्रिलियन येन) के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की। प्रस्ताव में लोगों को नकद सहायता और बुरी तरह से प्रभावित व्यवसायों को आर्थिक सहायता प्रदान करना शामिल है।
प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पैकेज में लोगों में सुरक्षा और आशा की भावना जगाने के लिए पर्याप्त धन का प्रावधान किया गया है।’’
किशिदा के प्रस्ताव को बाद में कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा गया, हालांकि इसे लागू करने के लिए संसद की मंजूरी की भी आवश्यकता होगी।
बहरहाल, किशिदा ने त्वरित कार्रवाई का वादा किया है और संसद की बैठक अगले महीने बुलाए जाने की संभावना है।
किशिदा ने कहा कि योजना में लोगों को मौद्रिक सहायता के रूप में 100,000 येन (880 डॉलर) देने और प्रभावित व्यवसायों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।
2026 Suzuki XL7 Facelift की लीक तस्वीरों ने बढ़ाई उत्सुकता, ग्लोबल डेब्यू से पहले सामने… Read More
अभिषेक शर्मा ने T20I क्रिकेट में बनाया नया इतिहास, सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में… Read More
मुंबई में भारी बारिश के बीच दर्दनाक हादसा! खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की… Read More
रिहान अहमद ने खोला अपनी सफलता का राज इंग्लैंड के युवा लेग स्पिनर रिहान अहमद… Read More
Belgium और Senegal के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले पर दुनिया की नजर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में Belgium… Read More
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज 2026 का धमाकेदार आगाज भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment