मेष राशिफल: समय की अनुकूलता के आभास के बीच जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते है। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम होने की संभावना है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ राशिफल: दिन की शुरुआत आलस से भरी रहेगी। ऐसे में कुछ करने का मन नहीं करेगा। निवेश से लाभ संभव। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
मिथुन राशिफल: कारखाने में नई मशीनरी से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन दिखेगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।
कर्क राशिफल: आप की चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे अच्छे से समझ लें, तभी आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
सिंह राशिफल: समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लम्बे समय स्वभूमि संबंधी कार्य के प्रति लापरवाही न करें। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड सकता है।
कन्या राशिफल: हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से मुलाक़ात संभव है। किसी भी कार्य में जीत के लिए आत्मविश्वास बनाए रखें। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
तुला राशिफल: कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर मशीनरी के वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते है।
वृश्चिक राशिफल: कारोबार में विस्तार के बीच नए मित्र बनेंगे। मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।
धनु राशिफल: पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।
मकर राशिफल: आपके प्रोफेशन में समय के साथ आपकी स्थिति अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।
कुंभ राशिफल: अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।
मीन राशिफल: हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। आज महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment