Categories: News-Headlines

जानें आज का राशिफल सभी राशियों का 14 जून 2021, सोमवार

मेष राशिफल: व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थी आज अभ्यास और कॅरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशिफल: पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।

मिथुन राशिफल: आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।

कर्क राशिफल: वैचारिक स्थिरता के साथ, हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। क्रोध के कारण आज बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें।

सिंह राशिफल: आज का दिन शुभफलदायी है। दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा।

कन्या राशिफल: मेहनत का फल मिलेगा। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें।

तुला राशिफल: व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है। घर और संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल: दोस्तों के साथ मेलजोल बढेगा। धन लाभ की भी संभावना के बीच आज का दिन लाभदायी रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है।

धनु राशिफल: आर्थिक दृष्टि से लाभ की संभावना के बीच जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है।

मकर राशिफल: अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह सम्भव हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कुंभ राशिफल: आज मध्याहन के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा। समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा।अपनी बारी का इंतजार करे।भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। आकस्मिक खर्च हो सकता है।

मीन राशिफल: आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।संतों के दर्शन से लाभ होगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। प्रवास या पर्यटन का योग हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.