Categories: News-Headlines

जांच एजेंसियों ने देश के कई राज्‍यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुडे स्‍थानों पर छापेमारी की

दिल्‍ली पुलिस ने पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से सम्‍बद्ध मामले की जांच के सिलसिले में राजधानी दिल्‍ली में कई स्‍थानों पर छापे मारे हैं। ये छापे केन्‍द्रीय जांच एजेंसियों से मिली सूचनाओं के आधार पर निजामुद्दीन, शाहीन बाग और अन्‍य इलाकों में मारे गए हैं। पुलिस ने कहा है कि तीस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

महाराष्‍ट्र में आज राज्‍य पुलिस की छापेमारी में पीएफआई के 20 सदस्‍यों को गिरफ्तार किया गया है। औरंगाबाद से 13, मराठवाडा क्षेत्र के अन्‍य भागों से सात और सोलापुर से एक सदस्‍य को गिरफ्तार किया गया है। आतंकरोधी दस्‍ता-एटीएस पीएफआई के सदस्‍यों पर नजर रख रहा था। राज्‍य पुलिस और एटीएस का साझा अभियान आज तड़के तीन बजे शुरू हुआ।

कर्नाटक में, पुलिस ने आज पीएफआई के कार्यालयों और उसके कार्यकर्ताओं के आवासों पर छापेमारी कर 40 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि केरल और तमिलनाडु में पीएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हिंसा के बाद किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

असम में सुरक्षा एजेंसियों ने राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में छापेमारी कर पापुलर फ्रंट आफ इंडिया-पीएफआई के 25 सदस्‍यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ये छापे कई जिलों में नये मामले दर्ज होने के बाद मारे गये हैं। इनमें से ग्‍वालपाडा जिले से दस, जबकि कामरूप जिले से पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए और पुलिस ने इस गुट के 11 कार्यकर्ताओं को राष्‍ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्‍त होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

7 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

9 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

11 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

11 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.