Categories: News-Headlines

ज़ोजिला दर्रे पर हुई ताजा बर्फबारी और हिमस्खलन के बाद श्रीनगर-कारगिल मार्ग लगातार आठवें दिन बंद

जम्‍मू कश्‍मीर में ज़ोजिला दर्रे पर हुई ताजा बर्फबारी और हिमस्खलन के बाद श्रीनगर-कारगिल मार्ग सोमवार को लगातार आठवें दिन बंद रहा। मंगलवार को शैतान नाला ज़ोजिला के पास हिमस्खलन के बाद राजमार्ग को बंद कर दिया गया था, जिसमें आठ वाहन बर्फ के नीचे दब गए थे।

सीमा सड़क संगठन ने कहा था कि सड़क चौड़ीकरण के कारण राजमार्ग 22 अप्रैल तक बंद रहेगा। हालांकि आज भी बर्फबारी के कारण राजमार्ग बंद रहा। यातायात पुलिस ने कहा है कि हिमस्खलन को देखते हुए कल ज़ोजिला के रास्ते कोई वाहन नहीं चलेगा।

इस बीच सोनमर्ग और द्रास और कारगिल की ओर से बड़ी संख्या में यात्री वाहन और ट्रक प्रशासन की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

13 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.