Categories: News-Headlines

जवाहर नवोदय विद्यालयों के 24वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2022-23 का पुरस्कार वितरण समारोह कल

जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए 24वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2022-23 का पुरस्कार वितरण समारोह गुरूवार, 4 मई, 2023 को, संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

संसदीय कार्य मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, समारोह की अध्यक्षता करेंगे और पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों और विद्यालयों को प्रतियोगिता में उनके योग्य निष्पादन के लिए पुरस्कार वितरित करेंगे। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय, नदिया, पश्चिम बंगाल (पटना क्षेत्र) जो जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए 24वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2022-23 में प्रथम आया है, के विद्यार्थी;युवा संसद की बैठक का पुन: प्रदर्शन करेंगे।

संसदीय कार्य मंत्रालय पिछले 26 वर्षों से जवाहर नवोदय विद्यालयों में युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता की योजना के अंतर्गत इस श्रृंखला में 24वीं प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 के दौरान पूरे भारत में नवोदय विद्यालय समिति के 8 क्षेत्रों के 80विद्यालयों में आयोजित की गई।

युवा संसद योजना का उद्देश्य युवा पीढ़ी में स्व-अनुशासन की भावना, दूसरों के विचारों के प्रति सहिष्णुता, विचारों की न्यायसंगत अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक जीवन के अन्य गुण विकसित करना है। इसके अतिरिक्त, यह योजना विद्यार्थियों को संसद की प्रक्रियाओं और पद्धतियों, चर्चा और वाद-विवाद की तकनीकों से भी अवगत कराती है और उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व के गुण और प्रभावशाली भाषण की कला और कौशल का विकास करती है।

प्रतियोगिता में प्रथम आने के लिए संसदीय चल वेजयंती और ट्रॉफी जवाहर नवोदय विद्यालय, नदिया, पश्चिम बंगाल (पटना क्षेत्र) को प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, अपने-अपने क्षेत्रों में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए 7 विद्यालयों को भी मंत्री महोदय द्वारा योग्यता ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

48 minutes ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

48 minutes ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

48 minutes ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

48 minutes ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.