Categories: News-Headlines

जल संसाधन सहयोग पर भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कार्य समूह की 6वीं बैठक आयोजित

केंदीय जल शक्ति मंत्रालय और ऑस्ट्रेलिया सरकार जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा और जल विभाग के बीच जल सहयोग पर 6वीं भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कार्य समूह की बैठक 8 नवंबर, 2023 को आयोजित की गई। जल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और और प्रस्तावित गतिविधियों के संबंध में भविष्‍य का मार्ग तैयार करने पर दोनों सरकारों के प्रतिनिधियों के बीच सफल बैठक चर्चा हुई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के संयुक्त सचिव (आरडी एंड पीपी) आनंद मोहन ने किया, जबकि ऑस्ट्रेलियाई पक्ष का नेतृत्व ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, पर्यावरण और जल विभाग (डीसीसीईईडब्ल्यू) के जल नीति प्रभाग के प्रमुख मैथ्यू डैड्सवेल ने किया।

दोनों सह-अध्यक्षों ने उद्घाटन भाषण में जल क्षेत्र में भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग के समृद्ध इतिहास पर बातचीत की और इस क्षेत्र में चुनौतियों का समाधान करने के उद्देश्य से विभिन्न तकनीकी और नीतिगत गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। इसके अतिरिक्‍त भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों पक्षों ने जल क्षेत्र की चुनौतियों का सामना करने के लिए संस्थागत क्षमता निर्माण के वास्‍ते तकनीकी आदान-प्रदान और प्रदर्शनीय परियोजनाओं के निष्पादन सहित कार्यान्वयन योजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

विभिन्न चल रही गतिविधियों (टियर -1) और प्रस्तावित गतिविधियों (टियर -2) पर प्रस्तुतियां दी गईं। जिसमें राष्ट्रीय जल सूचना केंद्र के साथ माईवेल ऐप का एकीकरण, ऑस्ट्रेलिया-भारत जल सुरक्षा पहल (एवाईएएसआई), भारत युवा जल व्‍यवसायिक कार्यक्रम, अभ्यास और अनुप्रयोग में जल लेखांकन, बेसिन योजना सह-डिजाइन कार्यशाला, एक्वावॉच ऑस्ट्रेलिया, ग्राम भूजल सहकारी समितियां और अंतर्देशीय लवणता का उपचार शामिल है। प्रस्तुतियों और चर्चाओं के आधार पर, टियर -1, टियर -2 और टियर -3 गतिविधियों के लिए 2024-25 के वास्‍ते भारत-ऑस्ट्रेलिया कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। इस पर दोनों पक्षों ने सहमति व्यक्त की। बैठक का समापन भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के अध्यक्षों के भाषण के साथ हुआ।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 10 नवम्बर, 2009 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे और 5 सितम्बर, 2014 को इसका नवीकरण किया गया था। इसके बाद, जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के लिए 20 मई, 2020 को भारत सरकार और ऑस्ट्रेलिया सरकार के बीच पांच साल की अवधि के लिए एक नए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

19 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.