Categories: News-Headlines

जलवायु परिवर्तन के कारण अब रोज़मर्रा के जीवन पर कई तरह के प्रभाव देखे जा रहे हैं: निर्मला सीतारमण

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के कारण अब रोज़मर्रा के जीवन पर कई तरह के प्रभाव देखे जा रहे हैं। कल अमरीका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. में विश्‍व बैंक के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मिशन लाइफ के माध्यम से भारत में पर्यावरण के अनुकूल जीवन-शैली को अपनाने पर बल दिया जा रहा है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रभावशाली लोगों को जलवायु परिवर्तन पर अपनी बात और अधिक प्रबलता के साथ रखनी चाहिए। मिशन लाइफ का अर्थ है–लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट यानी पर्यावरण के अनुकूल जीवन-शैली। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने की थी और इसका उद्देश्‍य सामाजिक नेटवर्क का उपयोग कर जलवायु संबंधी सामाजिक व्यवहार में परिवर्तन लाना है। इस मिशन के अंतर्गत ऐसे लोगों का वैश्विक नेटवर्क बनाना भी है जो पर्यावरण अनुकूल जीवन-शैली को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हों। इसे पी-थ्री या ‘प्रो-प्लैनेट पीपुल’ यानी पर्यावरण हितैषी लोगों के नाम से जाना जाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.