जर्मनी के अनुसंधानकर्ताओं ने बाल्टिक सागर में जर्मन तट से दूर लगभग 1 किलोमीटर लंबी पत्थर की दीवार की खोज की है जो 10 हजार वर्ष से भी अधिक पुरानी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दीवार के बारे में अनुसंधानकर्ताओं को पहली बार 2021 में पता चला। यह बाल्टिक सागर में अब तक खोजी गई सबसे पुरानी मानव निर्मित संरचना साबित हो सकती है।
यह संरचना पूर्वी जर्मन राज्य मेक्लेनबर्ग-पश्चिमी पोमेरानिया के तट से लगभग 10 किलोमीटर दूर 21 मीटर की गहराई पर स्थित है। इसमें लगभग 1 हजार 700 टेनिस और फुटबॉल के आकार के पत्थर शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश की ऊंचाई 1 मीटर से कम है।
इस क्षेत्र में लगभग 8 हजार 500 वर्ष पहले बाढ़ आई थी, लेकिन उससे पहले यह सूखी भूमि रही होगी। अनुसंधानकर्ताओं ने दावा किया है कि दीवार का निर्माण बारहसिंगा का शिकार करने के लिए किया गया था। अमरीका में मिशिगन झील में पुरातत्वविदों को ऐसी ही संरचनाएं मिली हैं जिनका उपयोग बारहसिंगा के शिकार के लिए किया जाता था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment