जयपुर: सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में ऑपरेशन के बाद कथित तौर पर 18 लोगों की एक आंखों की रोशनी चली गई। एक मरीज़ ने कहा, “23 जून को मेरा ऑपरेशन हुआ, 5 जुलाई तक आंखों की रोशनी थी, सब दिख रहा था लेकिन 6-7 तारीख से आंखों की रोशनी चली गई। जिसके बाद फिर से ऑपरेशन हुआ लेकिन आंखों की रोशनी वापस नहीं आई है। डॉक्टर इंफेक्शन बता रहे हैं। इंफेक्शन को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।”
सवाई मान सिंह अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने बताया, तीन दिनों में 70 से ज़्यादा ऑपरेशन हुए थे जिसमें से 18 मरीज़ों की आंख में इंफेक्शन था, इनमें से एक मरीज़ बाहर से भी ऑपरेशन करवा कर आया था। जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। 18 मरीज़ों में बैक्टीरियल संक्रमण था। उनमें से एक-दो मरीज़ों की रोशनी वापस भी आई है। कुछ हफ्ते रुक कर ऑब्जर्व करके देखा जा रहा है कि आंखों की रोशनी वापस आएगी। इसके लिए ट्रीटमेंट कमिटी बनाई गई है और जांच के लिए भी कमिटी बनाई गई है। जांच की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
Tim Payne कौन हैं? Tim Payne एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो न्यूज़ीलैंड की राष्ट्रीय टीम… Read More
छोटा हो सकता है Dynamic Island लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में मौजूदा मॉडल… Read More
आज का मौसम कैसा है? | मौसम का पूरा अपडेट मौसम की जानकारी हर दिन… Read More
मुकाबले का परिचय Rajasthan Royals और Gujarat Titans के बीच होने वाला यह मैच IPL… Read More
भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबले हमेशा ही दर्शकों के लिए… Read More
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जून से सितंबर 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment