जम्मू-कश्मीर में पुलवामा और बडगाम जिलों में पिछले बारह घंटों के दौरान सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेडों में पांच आतंकवादी मारे गये। इनमें जैश ए मोहम्मद का स्वयंभू कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल है। जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने आतंकवादियों के मारे जाने के बारे में जानकारी दी।
काफी बड़े लंबे अरसे से एक दहशतगर्द ग्रुप पुलवामा डिस्ट्रिक्ट में ऐक्टिव था। जाहिद वानी करके जैश-ए-मोहम्मद का लोकल कमांडर था जिसके साथ फॉरेन टेरेरिस्ट पाकिस्तान का रहने वाला भी चलता था। एक खास इत्तला पर पिछली रात यह ऑपरेशन लांच किया गया था जो सुबह तक कनक्लूड हो चुका है। पुलवामा ऑपरेशन में चार आतंकी, चारों के चार जैश-ए-मोहम्मद से बावस्ता हैं जो मारे जा चुके हैं और काफी बड़ी मिकदार में असलाह और एम्यूनिशन पकड़ा गया है। दूसरा ऑपरेशन चरार-ए-शरीफ बडगांव में लांच किया था, उसमें एक ही दहशतगर्द था, वो भी मारा गया है। इसके साथ दोनों ऑपरेशन कनक्लूड हो गये हैं और पांच टेरेरिस्ट मारे गये हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment