Categories: News-Headlines

जम्‍मू-कश्‍मीर में आज सुबह 715 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ

जम्‍मू-कश्‍मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 715 श्रद्धालुओं का जत्‍था जम्‍मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। हल्‍के और भारी 26 मोटर वाहनों में सवार ये श्रद्धालु अनंतनाग जिले के पहलगाम में नुनवां और गंदरबल जिले के बालटाल आधार शिविर के रास्‍ते बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया कि इन श्रद्धालुओं में 549 पुरुष, 121 महिलाएं, 7 बच्‍चे, 36 साधू और 2 साध्वी हैं।

कल शाम तक 2 लाख 91 हजार 602 यात्री श्री अमरनाथजी गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

इस बीच बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए आज तड़के श्रद्धालुओं का तीसरा जत्‍था जम्‍मू में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इस जत्‍थे में 13 हल्‍के और भारी मोटर वाहनों में 535 श्रद्धालु शामिल हैं। ये यात्री सीमावर्ती जिले पुंछ की मंडी पहाड़ियों में बुड्ढा अमरनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। रामबन और बनिहाल क्षेत्र में कई स्‍थानों पर वर्षा के बावजूद जम्‍मू-श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग एनएच-44 पर वाहनों का आवागमन जारी है। जम्‍मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ जिलों को कश्‍मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाले वैकल्पिक राष्‍ट्रीय राजमार्ग ऐतिहासिक मुगल रोड पर भी वाहनों का आवागमन जारी है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

4 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

4 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.