जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल नगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्म्द का प्रमुख सरगना शम सोफी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि सुराग मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद कल सुबह मुठभेड़ शुरू हुई। मृतक आतंकवादी की पहचान शमीम शोफी उर्फ शम शोफी के रूप में की गई है। वह जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष स्थानीय कमांडर था।
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने जम्मू-कश्मीर में कईं छापों में आतंकवादी गतिविधियों से जुडे 9 लोगों को गिरफ्तार किया
एन.आई.ए ने जम्मू-कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर तलाशी के दौरान आतंकी गतिविधियों से जुड़े नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर तथा नई दिल्ली सहित कई अन्य बड़े शहरों में आतंकी हमले की साजिश के मामले में एन.आई.ए. ने 10 अक्तुबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से कई इलेक्ट्रोनिक उपकरण, आपत्तिजनक दस्तावेज़ और संदिग्ध वितीय लेन-देन की जानकारियां बरामद हुई।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment