Categories: News-Headlines

जम्‍मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया और आर.एस.पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों और BSF के बीच जारी गोलाबारी थमी

जम्‍मू कश्‍मीर के जम्‍मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया और आर.एस.पुरा सेक्टर में पाकिस्‍तानी रेंजरों और बीएसएफ के जवानों के बीच कल से रूक-रूककर जारी गोलाबारी आज थम गई है।

पाकिस्तानी रेंजरों की अकारण गोलीबारी के बाद सीमावर्ती बस्तियों से सुरक्षित स्‍थानों पर गए अनेक परिवार अब अपने घरों को लौटना शुरू हो गए हैं। इस घटना में बीएसएफ के दो जवान और एक नागरिक घायल हो गया, जिन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पाकिस्तानी रेंजरों ने कल रात पांच भारतीय चौकियों को लक्ष्‍य बनाकर गोलाबारी शुरू की थी। बीएसएफ के सतर्क जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाकिस्तान की ओर से 82 और 120 एमएम मोर्टार तोपों से गोले दागे गए और हैवी मशीनगन इस्‍तेमाल की गई। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में भयभीत कई परिवारों ने बंकरों और अन्‍य सुरक्षित क्षेत्रों में शरण ली। सीमावर्ती गांव के लोगों ने बताया कि उन्‍होंने वर्षों बाद ऐसी गोलीबारी देखी है।

भारतीय सैनिकों और पाकिस्तानी सेना के बीच फरवरी, 2021 में हुए समझौते के बाद संघर्ष विराम का पहली बार बड़ा उल्लंघन हुआ है। इससे पहले इस महीने की 17 तारीख को पाकिस्तानी रेंजरों की गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.