Categories: News-Headlines

जम्‍मू-कश्‍मीर: BSF के महानिदेशक ने उपराज्यपाल से की मुलाकात, सुरक्षा हालात पर हुई चर्चा

जम्मू कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा स्थिति और पाकिस्तान की सीमा से लगी सीमा की निगरानी की कल जम्मू फ्रंटियर पर समीक्षा की। सीमा सुरक्षा बल के प्रमुख ने जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ कड़ी नजर रखने को कहा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत की सीमा के इस ओर इन दिनों घने कोहरे की आड़ में कोई घुसपैठ न कर सके। नितिन अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित इलाकों का दौरा किया और जम्मू के राजभवन में उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की तथा उन्हें सीमा के साथ सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। जम्मू फ्रंटियर के सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक डी.के. बूरा ने सुरक्षा की स्थिति के बारे में नितिन अग्रवाल को जानकारी दी। नितिन अग्रवाल ने सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों की अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ लगे लखनपुर से अखनूर तक की तैयारियों की व्‍यापक समीक्षा की और अधिक निगरानी के लिए आवश्‍यक निर्देश जारी किए। नितिन अग्रवाल इन दिनों जम्मू क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। पाकिस्तान के साथ लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू, सांबा और कठुआ जिले इन दिनों घने कोहरे का सामना कर रहे है। सीमा सुरक्षा बल के कार्मिक यह सुनिश्चित करने के लिए कि पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में कोई घुसपैठ न हो वे सीमा के साथ बहुत अधिक सतर्कता बनाए हुए है।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

3 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

3 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

3 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

3 days ago

This website uses cookies.