कोविड-19 के दैनिक मामलों में गिरावट आने के बाद जम्मू कश्मीर प्रदेश कार्यकारी समिति (एसईसी) ने रविवार को सप्ताहांत लॉकडाउन समाप्त कर दिया और रात्रि कर्फ्यू के समय में एक घंटे की छूट दी।
रविवार को कोविड-19 स्थिति की ताजा समीक्षा करने के बाद नये दिशानिर्देशों की घोषणा करते हुए एसईसी ने कहा कि सभी जिलों में रात दस बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा और गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा।
एसईसी की बैठक मुख्य सचिव ए के मेहता की अध्यक्षता में हुई।
जम्मू कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,151 नये मामले सामने आये जो पिछले एक सप्ताह में सबसे कम मामले है। केन्द्र शासित प्रदेश में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,648 हो गई जबकि महामारी से नौ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 4,715 पर पहुंच गई।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment