जम्मू-कश्मीर में हाल की मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल ने कल रियासी जिले का दौरा किया। केंद्रीय दल ने समुदाय-आधारित आपदा तैयारियों को मज़बूत करने और महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे की बहाली को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण- एनडीएमए के संयुक्त सचिव कर्नल कीर्ति प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने डोमेल-कटरा राजमार्ग, भूस्खलन प्रभावित बलानी पुल और कटरा में शनि मंदिर के पास भूस्खलन क्षेत्र सहित कई प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय दल ने खेतों में जाकर फसल के अनुमान का जायज़ा लिया और किसानों से मिलकर उनकी चिंताओं को जाना। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए माहोर, जेम्सलान और सरह में राहत शिविर बनाए गए हैं जहां खाद्य सामग्री, आश्रय, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जम्मू-कश्मीर में वायु सेना ने कल उधमपुर जिले के बाढ़ प्रभावित दम्मोट पंचायत के लोगों के लिए लगभग छह टन राहत सामग्री हैलीकॉप्टरों से पहुंचाई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment