जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में इस मौसम में पहली बार तापमान शून्य से नीचे चला गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कश्मीर के कई इलाकों में रविवार सुबह कोहरे की परत छा गई, क्योंकि घाटी में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम में पहली बार कश्मीर घाटी के सभी मौसम केंद्रों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।
श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 0.1 डिग्री सेल्सियस से कम है। उन्होंने कहा कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा।
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड कस्बे में तापमान शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकरनाग कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment