Categories: News-Headlines

जम्‍मू कश्‍मीर में एशिया की सबसे लम्‍बी जोजिला सुरंग का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा

जम्‍मू कश्‍मीर में एशिया की सबसे लम्‍बी जोजिला सुरंग का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। यह परियोजना श्रीनगर और लद्दाख के बीच सभी मौसम में सम्‍पर्क की सुविधा प्रदान करेगी। लोकसभा में प्रश्‍नकाल के दौरान आज पूरक प्रश्‍नों का उत्‍तर देते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इसका निर्माण पांच हजार पांच सौ करोड से अधिक रूपए की लागत से किया जा रहा है।

नितिन गडकरी ने कहा कि जोजिला सुरंग परियोजना में 13 किलोमीटर से अधिक लंबी सुरंग का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर में दो लाख करोड रूपये की सडक अवसंरचना परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि सम्‍पर्क को और बेहतर बनाने के लिए जम्‍मू कश्‍मीर में एक सौ पांच सुरंगें भी बनाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जम्‍मू और कश्‍मीर क्षेत्र के बीच बाईस सुरंगों से संबंधित कार्य पूरे कर लिए गए हैं। सीमा सड़क संगठन और चौदह सुरंगों का निर्माण कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि इन सुरंगों के निर्माण के बाद यात्रा का समय लगभग नौ से घटकर साढे तीन घंटें रह जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

1 day ago

IND A vs AFG A: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच रोमांचक मुकाबला, फाइनल की दौड़ में दोनों टीमें

IND A vs AFG A: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच रोमांचक मुकाबला, फाइनल… Read More

2 days ago

Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च: बिना स्क्रीन वाला स्मार्ट फिटनेस बैंड, एथलीट्स के लिए खास फीचर्स

Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च: बिना स्क्रीन वाला स्मार्ट फिटनेस बैंड, एथलीट्स के लिए खास… Read More

2 days ago

आरोन हार्डी ने मचाया धमाल! PSL फाइनल में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया स्टार ऑलराउंडर

आरोन हार्डी ने मचाया धमाल! PSL फाइनल में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया स्टार… Read More

2 days ago

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान नई दिल्ली: आगामी… Read More

2 days ago

This website uses cookies.