Categories: News-Headlines

जम्‍मू कश्‍मीर में उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने कल वैष्‍णो देवी कटरा रेलवे स्‍टेशन से ‘ज्ञानोदय एक्‍सप्रेस-कॉलेज ऑन व्‍हील्‍स’ को रवाना किया

जम्‍मू कश्‍मीर में उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने कल वैष्‍णो देवी कटरा रेलवे स्‍टेशन से ‘ज्ञानोदय एक्‍सप्रेस-कॉलेज ऑन व्‍हील्‍स’ को रवाना किया। यह रेलगाड़ी विभिन्‍न राज्‍यों से होकर गुजरेगी और विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक तीर्थ यात्रा के रूप में काम करेगी।

शिक्षा के क्षेत्र में यह अपनी तरह का अनूठा प्रयास है, जो महात्‍मा गांधी से प्रेरित है। गांधी जी ने समाज के सभी वर्गो के लोगों से बातचीत करने और सत्‍य-अंहिसा के शाश्‍वत मूल्‍यों के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए समूचे देश का व्‍यापक भ्रमण किया था।

कॉलेज ऑन व्‍हील्‍स का आयोजन राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लक्ष्‍यों के अनुरूप किया गया है। इसका लक्ष्‍य नवाचार और कौशल विकास की संस्‍कृति को बढ़ावा देना है, ताकि देश के युवा रोजगार चाहने वालों की बजाय रोजगार प्रदाता की भूमिका अदा कर सकें।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.