निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, त्रिपुरा, झारखंड और उत्तराखंड विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उप-चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा और उत्तराखंड की तीन सीटें जीत ली है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक-एक सीट जीती है। इन छह राज्यों में इस महीने की 5 तारीख को मतदान हुआ था।
भाजपा उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा की सीट अपने पास बनाए रखने में कामयाब रही है। इस सीट से पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2 हजार 400 से अधिक मतों से पराजित किया।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को 42 हजार 759 मतों से हराकर घोसी विधानसभा का उप-चुनाव जीता।
झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार बेबी देवी ने गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन पार्टी की यशोदा देवी पर 17 हजार 100 से अधिक वोटो से जीत दर्ज की।
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद रॉय जलपाईगुडी जिले की धूपगुडी विधानसभा सीट पर 4 हजार 313 मतों के अंतर से विजयी रहे।
उधर, त्रिपुरा में सिपाहीजाला जिले मे धनपुर और बॉक्सा नगर सीटें भाजपा ने बडे अंतर से जीती हैं। भाजपा के तफज्जल हुसैन ने बॉक्सा नगर सीट पर 30 हजार 237 वोट से जबकि धनपुर सीट पर बिन्दु देबनाथ ने 18 हजार 871 मतों से चुनाव जीता।
केरल में विपक्षी कांग्रेस – यूडीएफ के उम्मीदवार चांडी उम्मन 37 हजार 719 वोटों के अंतर से जीतकर एक बार फिर पुतुपल्ली सीट जीतने में कामयाब रहे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment