Categories: News-Headlines

छत्‍तीसगढ़ में माओवादी हमले में आईटीबीपी का एक जवान शहीद

छत्‍तीसगढ़ में आज बस्‍तर क्षेत्र के नारायणपुर जिले में माओवादी हमले में भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस – आईटीबीपी का एक जवान शहीद हो गया। माओवादियों ने आज सुबह चोटेडोंगर क्षेत्र की अमदई घाटी में भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस की टीम पर घात लगाकर हमला किया। आईटीबीपी के जवान सड़क सुरक्षा दल का हिस्‍सा थे। माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर अंधाधुंध गोलाबारी की जिसका जवानों ने माकूल जवाब दिया। दोनों तरफ की गोलीबारी में आईटीबीपी का जवान शिव कुमार मीणा शहीद हो गया जबकि एक जवान घायल हुआ।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.