Categories: News-Headlines

छत्‍तीसगढ, मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की घोषणा, मतगणना तीन दिसम्‍बर को

छत्‍तीसगढ, मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव अगले महीने होंगे। पांचों राज्‍यों में मतगणना तीन दिसम्‍बर को होगी।

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की कल घोषणा की। मिजोरम में 40 सदस्‍यों की विधानसभा के लिए 7 नवम्‍बर को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा, इसके लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी की जाएगी। 90 सदस्‍य वाली छत्‍तीसगढ विधानसभा के पहले चरण का मतदान 7 नवम्‍बर को और दूसरे चरण का 17 नवम्‍बर को होगा। पहले चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्‍टूबर को और दूसरे चरण के लिए 21 अक्‍टूबर को जारी होगी।

मध्‍यप्रदेश की 230, राजस्‍थान की 200 और तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। मध्‍यप्रदेश में 17 नवम्‍बर को मतदान की अधिसूचना 21 अक्‍टूबर को जारी होगी। राजस्थान में 23 नवम्बर के मतदान के लिए अधिसूचना 30 अक्‍टूबर को जारी की जाएगी। तेलंगाना में 30 नवम्बर के मतदान के लिए अधिसूचना तीन नवम्‍बर को जारी होगी। इन पांच राज्‍यों में विधानसभा की 679 सीट और 16 करोड़ मतदाता हैं। इन चुनावों में करीब 60 लाख मतदाता पहली बार मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे।

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने नई दिल्‍ली में कहा कि इन पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव का विशेष महत्‍व इसलिए है क्‍योंकि यह 2024 के आम चुनाव से पहले होने वाले अंतिम विधानसभा चुनाव होंगे। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया कि निर्वाचन आयोग इन पांचों राज्‍यों में स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और गडबडियों से मुक्‍त चुनाव सुनिश्चित करेगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग ने उचित, गलतियों से मुक्‍त और समावे‍शी मतदाता सूचियां बनाने पर विशेष बल दिया है।

पांचों राज्‍यों में 940 से अधिक सीमा चौकियां बनाई जाएंगी जहां अवैध नकदी, शराब, रेवडियों और मादक पदार्थों को लाने- ले जाने पर नियंत्रण किया जा सकेगा। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ने कहा कि पांचों राज्‍यों में मतदाताओं को गलत तरीके से लुभाने पर रोक लगाने के लिए कड़ी निगरानी प्रणाली शुरू की जा रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.