Categories: News-Headlines

छत्‍तीसगढ के बस्तर संभाग के आमाबाल गांव में एक जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों का सपना ही मोदी की गारंटी है

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि देश के हर जनजातीय परिवार का जीवन बेहतर बनाना ही मोदी की गारंटी है। आज छत्‍तीसगढ के बस्तर संभाग के आमाबाल गांव में एक जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों का सपना ही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देश को विकसित और हर परिवार को समृद्ध बनाना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पिछले दस वर्ष में केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीबों के कल्‍याण के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। केंद्र सरकार ने गरीबों को उनका हक दिया है और छत्‍तीसगढ का बस्तर क्षेत्र इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्ष में देश के 25 करोड़ लोगों गरीबी से बाहर आये हैं। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन और आयुष्‍मान जैसी योजनाओं के कारण लोगों का खर्च कम हुआ है और उससे उनकी बचत बढी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन के समय भ्रष्टाचार देश की पहचान बन गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गरीबों के बारे में कोई चिंता नहीं थी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.