छत्तीसगढ़ में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर मतदाता सूची में संक्षिप्त संशोधन आज से शुरू किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि इसकी शुरुआत एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन से होगी। इसके लिए दावे और आपत्तियां 2 अगस्त से 31 अगस्त तक प्राप्त की जाएंगी। यह प्रक्रिया नए मतदाता पंजीकरण और नामावली में सुधार करने का अवसर प्रदान करती है। नामावलियों को बिना किसी खामी के अद्यतन करने का प्रयास किया जा रहा है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज राजधानी रायपुर और अन्य जिला मुख्यालयों में वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment