Categories: News-Headlines

चेन्नई पहुंचे श्रीलंका द्वारा रिहा किए गए तमिलनाडु के 18 मछुआरे

श्रीलंका की नौसेना ने अपनी जल सीमा का उल्‍लंघन करने के आरोप में रामनाथपुरम् से गिरफ्तार किए गए 18 मछुआरों को छोड़ दिया है। ये मछुआरे आज सुबह चेन्‍नई पहुंचे। पिछले महीने की 31 तारीख को उन्‍हें भारतीय उच्‍चायोग को सौंप दिया गया था। कोविड जांच और अन्‍य औपचारिकताओं के बाद उन्‍हें श्रीलंका की जेल से छोड़ा गया। चेन्‍नई पहुंचने पर राज्‍य सरकार ने मछुआरों को उनके निवास स्‍थान पहुंचाने के प्रबंध किए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.