Categories: News-Headlines

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने डीएसएससी, वेलिंगटन में 79वें स्टाफ कोर्स में भाग ले रहे अधिकारियों को संबोधित किया

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने सैन्य नेतृत्‍वकर्ताओं की युद्ध के बदलते स्वरूप के अनुरूप ढलने की आवश्यकता पर जोर दिया और सेनाओं के बीच परस्‍पर सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। वह 05 अप्रैल 2024 को डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में भारतीय सशस्त्र बलों के भावी नेतृत्‍वकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

अपने संबोधन में सीडीएस ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों की पृष्ठभूमि में भारतीय सेना में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों की चर्चा की। कमांडेंट ने सीडीएस को कॉलेज में चल रही प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी दी, जिनमें संयुक्त कौशल और सेनाओं के बीच परस्‍पर जागरूकता को बढ़ावा देने पर विशेष महत्‍व दिया गया, जिसकी पर्याप्‍त सराहना की गई।

वर्तमान में कॉलेज में 79वां स्टाफ कोर्स संचालित किया जा रहा है। इस कोर्स की अवधि 45 सप्ताह है। 476 अधिकारी वर्तमान कोर्स में विद्यार्थी होंगे जिनमें 26 मित्र देशों के 36 विद्यार्थी शामिल हैं। इस कोर्स में पहली बार आठ महिला अधिकारी भी भाग ले रही हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया: रोमांचक मुकाबले पर टिकी फुटबॉल फैंस की नजर

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More

13 hours ago

करिश्मा कपूर फिर चर्चा में, बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री की लोकप्रियता बरकरार

करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More

13 hours ago

Google Pixel 10 को लेकर बढ़ी चर्चा, नए फीचर्स और AI तकनीक पर टिकी नजर

Pixel 10 को लेकर टेक जगत में बढ़ा उत्साह Google Pixel 10 को लेकर टेक्नोलॉजी… Read More

13 hours ago

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्यों बनी चर्चा का विषय? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा हाल के दिनों में ‘कॉकरोच… Read More

14 hours ago

IIT Admission में CBSE छात्रों को बड़ी राहत? मार्क्स नियमों को लेकर बढ़ी चर्चा

IIT Admission और CBSE Marks Relaxation को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी उत्सुकता देशभर के… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.