Categories: News-Headlines

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने 92वें भारतीय वायु सेना दिवस पर वायु योद्धाओं, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने 08 अक्टूबर, 2023 को 92वें भारतीय वायु सेना दिवस (आईएएफ) के अवसर पर सभी वायु योद्धाओं, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। यह महत्वपूर्ण अवसर एक सदी तक भारतीय वायुसेना के राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और अद्वितीय सेवा को दर्शाता है। इस अवसर पर हम उन बहादुरों को भी श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अंतिम बलिदान दिया। उनका साहस, वीरता और समर्पण भारत की पीढ़ियों को सतत प्रेरित करता है।

भारतीय वायुसेना ने देश द्वारा लड़े गए सभी युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, वायु हमले किए हैं, युद्ध क्षेत्रों से भारतीय प्रवासियों को निकाला है और सीमाओं के भीतर और बाहर मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) मिशन के माध्यम से राहत प्रदान की है। भारतीय वायुसेना का मित्र देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अभ्यासों में नियमित और सफल संबंधो का समृद्ध इतिहास रहा है। इसने वैश्विक वायु सेनाओं के साथ पर्याप्त रूप से अंतर-क्षमता का प्रदर्शन किया है, जिससे हमारे निकटतम पड़ोसी क्षेत्र और विस्तारित वातावरण में भी प्रभावी ढंग से काम करने की अपनी क्षमता स्थापित हुई है।

भारतीय वायु सेना ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन के माध्यम से क्षमता विकास को प्रोत्साहित किया है। इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, भविष्य काल में युद्ध से निपटने के लिए अंतरिक्ष और साइबर क्षमताओं का उपयोग करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डिसीजन टूल्स और सिस्टम के रूप में शक्ति बढ़ाने की क्षमता की दिशा में एक सराहनीय प्रयास किया गया है, जिसमें स्वार्म अनमैन्ड म्यूनिशन सिस्टम जैसी नवीनतम तकनीक को शामिल किया गया है, जो भारतीय वायुसेना द्वारा परिकल्पित सफल मेहर बाबा ड्रोन प्रतियोगिता का परिणाम है।

भारतीय वायुसेना आधुनिकीकरण, नवाचार और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के साथ 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। आइए, इस 92वें वायुसेना दिवस पर हम सभी भारतीय वायुसेना का सम्मान करें और हमारे आकाश की रक्षा करने वाले पुरुषों और महिलाओं के प्रति मिलकर आभार व्यक्त करें जो हमारे भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ऊंची उड़ान भरते हैं। यह हमारे राष्ट्र की शक्ति और संकल्प का प्रतीक बना रहेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

20 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

20 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

21 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

21 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

21 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.