चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने 19 जुलाई, 2025 को तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने 81वें स्टाफ कोर्स के छात्र अधिकारियों, कॉलेज के स्थायी कर्मचारियों और वेलिंगटन के स्टेशन अधिकारियों को संबोधित किया।
सीडीएस ने ऑपरेशन सिंदूर पर व्याख्यान दिया और भारतीय सशस्त्र बलों के सफल अभियानों के दौरान तीनों सेनाओं के शानदार तालमेल के महत्वपूर्ण पहलुओं का उल्लेख किया।
जनरल अनिल चौहान ने कॉलेज के संकाय सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए, तीनों सेनाओं के एकीकरण और संयुक्तता की अनिवार्यता, क्षमता विकास, आत्मनिर्भरता और सेना में किए जा रहे परिवर्तनकारी बदलावों पर जोर दिया।
डीएसएससी कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने सीडीएस को कॉलेज में जारी प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। यहां विशेष रूप से डीप पर्पल डिवीजन के संस्थागतकरण के साथ एकजुटता और अंतर-सेवा जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।
कॉलेज में इस समय 45-सप्ताह का 81वाँ स्टाफ कोर्स चल रहा है। मौजूदा पाठ्यक्रम में 500 छात्र अधिकारी शामिल हैं, जिनमें 35 मित्र देशों के 45 छात्र शामिल हैं।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment