Categories: News-Headlines

चीन में कोविड-19 को लेकर लगाए प्रतिबंधों का विरोध प्रदर्शन और शहरों में फैला

चीन में कोविड-19 के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के विरोध में हो रहा प्रदर्शन और शहरों में फैल गया है। व्‍यापारिक गतिविधियों के केन्‍द्र शंघाई में बृहस्‍पतिवार को एक अपार्टमेंट के ब्‍लॉक में लगी आग में दस लोगों की मृत्‍यु होने के बाद आज विरोध प्रदर्शन बढ गया। इंटरनेट का उपयोग करने वाले अनेक लोगों का मानना है कि इस ब्‍लॉक में रहने वाले निवासी समय पर इसलिए बच कर नहीं निकल पाए क्‍योंकि अपार्टमेंट के कुछ हिस्‍सों में लॉकडाउन लागू था। हालांकि चीन की मीडिया ने इस आरोप से इंकार किया है। सोशल मीडिया पर जारी विडियो में शंघाई में सरकार के खिलाफ नारा लगाती हुई भीड को दिखाया गया है जो लॉकडाउन हटाने का अनुरोध कर रही है।

चीन इस समय कोविड-19 के बढते संक्रमण से जूझ रहा है और इस वजह से देश भर में लॉकडाउन और अन्‍य प्रतिबंध लगाने पडे हैं। जीरो कोविड नीति के बावजूद चीन में हाल में कोविड के मामले नई ऊंचाइयों तक पहुंच गए हैं। चीन राष्‍ट्रपति षी चिनपिंग की जीरो कोविड नीति को जीवन रक्षक मानता है और स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल प्रणाली को अस्‍त-व्‍यस्‍त होने से रोकने के लिए इसे आवश्‍यक समझता है। अधिकारी जनता के बढते दबाव और अपनी अर्थव्‍यवस्‍था को संक्रमण से हो रहे नुकसान के बावजूद इस नीति को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.