चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने आज से कोविड-19 संबंधी आंकडों का दैनिक प्रकाशन बंद कर दिया है। कडे प्रतिबंधों में अचानक ढील देने के बाद से संक्रमण में आई तेजी के कारण इन आंकडों की विश्वसनीयता के बारे में प्रश्न उठने लगे थे। आयोग ने कहा कि संदर्भ और अनुसंधान के उद्देश्य से कोविड से संबंधित जानकारी का प्रकाशन चीन के रोग नियंत्रण और निवारण केंद्र द्वारा किया जाएगा। संक्रमण में रिकार्ड तेजी के बावजूद राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने आंकडों पर रोक लगाने से पहले लगातार चार दिन तक कोविड से चीन में होने वाली किसी भी मौत की खबर नहीं दी थी।
इससे पहले, चीन ने कोविड से होने वाली मृत्यु की सूचना देने की अपनी परिभाषा में बदलाव करते हुए कोविड से होने वाले निमोनिया या श्वास रूकने से होने वाली मौतों को ही इसमें शामिल किया था।
सरकारी मीडिया के अनुसार चीन की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर जबर्दस्त दवाब है। बीमार कर्मचारियों से भी काम करने को कहा जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में जमीनी स्तर पर सहायता के लिए सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मियों की फिर से सेवाएं ली जा रही हैं।
चीन द्वारा प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद से विश्व स्वास्थ्य संगठन को कोविड के कारण अस्पतालों में भर्ती हुए नए रोगियों के बारे में चीन से कोई आंकडे प्राप्त नहीं हुए हैं। संगठन का कहना है कि विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के कारण चीन के अधिकारियों को आंकडे इकट्ठे करने में कठिनाई आ रही है।
भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment