चीन के प्रमुख समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स में एक लेख में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के आर्थिक विकास, सुशासन और विदेश नीति की सराहना की गई है। फूतान विश्वविद्यालय के एशियाई अध्ययन केंद्र के निदेशक प्रोफेसर चांग चियातूंग ने पिछले चार वर्षों में भारत की उपलब्धियों की चर्चा की है। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि बहुत तेज रही है, सुशासन में सुधार हुआ है तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध, विशेषकर चीन के साथ भारत के संबंधों में बदलाव आया है। उदाहरण के तौर पर प्रोफेसर चांग ने लिखा है कि जब चीन और भारत के बीच, व्यापार असंतुलन पर चर्चा होती थी तब भारतीय प्रतिनिधि पहले व्यापार असंतुलन को कम करने के चीन के उपायों पर ही जोर डालते थे लेकिन अब वे भारत की निर्यात क्षमता पर जोर देते हैं।
लेख में भारत की प्रशंसा करते हुए कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय विमर्श को भारत विमर्श में परिवर्तित करने में अहम भूमिका निभाई है। राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर भारत, जहां पहले पश्चिमी देशों के साथ लोकतांत्रिक आधार पर सहमति बनाने पर जोर देता था अब वहीं लोकतांत्रिक राजनीति में भारतीय विशेषता पर जोर देता है। वर्तमान समय में लोकतांत्रिक राजनीति में भारतीय मौलिकता पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।
लेख में प्रोफेसर चांग ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभाली है उन्होंने अमरीका, रूस और जापान जैसे देशों के साथ भारत के संबंधों को मौलिक रूप से सशक्त किया है। भारत, बहुध्रुवीय विश्व में एक ध्रुव बनने की रणनीति की ओर तेजी से आगे बढ रहा है।
ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित इस लेख से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बढते वैश्विक प्रभाव और अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य पर इसके मुखर दृष्टिकोण की मान्यता का पता चलता है।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment