चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कल कहा कि चीन अपनी कंपनियों को अगले तीन वर्षों तक अफ्रीका में कम से कम दस अरब डॉलर का निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। चीन इस क्षेत्र में लगातार अपना निेवेश बढाने के प्रयास कर रहा है। चीन-अफ्रीका सहयोग फोरम (एफ ओ सी ए सी) की आठवीं मंत्रिस्तरीय बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए चीनी राष्ट्रपति ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि चीन दस अरब डॉलर की क्रेडिट लाइन के साथ अफ्रीकी वित्तीय व्यवस्था के लिए चीन-अफ्रीका सीमापार युआन केंद्र स्थापित करेगा। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब आरोप लगाए जा रहे हैं कि यदि पूर्वी अफ्रीकी देश दो सौ मिलियन डॉलर का ऋण वापस नहीं कर पाएगा तो चीन, युगांडा के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कब्जा कर सकता है।
बैठक के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन, अफ्रीका को एक अरब कोविड टीके उपलब्ध कराएगा। इनमें से साठ करोड टीके दान के रूप में और 40 करोड रूपये संयुक्त रूप से उत्पादन कर दिए जाएंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment