Categories: News-Headlines

चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 21 अक्टूबर, 2023 तक देश में कोयले के उत्पादन में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12.73 प्रतिशत की वृद्धि

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 21 अक्टूबर, 2023 तक देश में कोयले के उत्पादन में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12.73 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के उत्पादन में वृद्धि की प्रतिशतता 11.80 प्रतिशत, एससीसीएल के उत्पादन में वृद्धि की प्रतिशतता 8.45 प्रतिशत और कैप्टिव एवं वाणिज्यिक खदानों के उत्पादन में वृद्धि की प्रतिशतता 20.50 प्रतिशत है। दिनांक 21 अक्टूबर, 2023 तक, कोयले का कुल स्टॉक [खदान के निकासी स्थल (पिटहेड), परिवहन (ट्रांजिट) और ताप विद्युत संयंत्र (थर्मल पावर प्लांट) में उपलब्ध कोयले सहित] 71.35 मिलियन टन (एमटी) है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान कोयले का कुल स्टॉक 60.44 मिलियन टन था। इस प्रकार, कोयले का कुल स्टॉक पिछले वर्ष की तुलना में 18.05 प्रतिशत अधिक है।

यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि इस अवधि के दौरान, कोयले का आयात 13.5 एमटी था, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह आयात 20.8 एमटी था, जो मिश्रण संबंधी उद्देश्यों के लिए कोयले में 35 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है।

कोयला उत्पादक राज्यों में अक्टूबर की शुरुआत में बरसात की लंबी अवधि के बाद, पिछले 10 दिनों के दौरान उत्पादन में तेजी आई है। पिछले 10 दिनों के दौरान सभी स्रोतों से होने वाला कुल उत्पादन 26.57 लाख टन प्रतिदिन से अधिक है, जो असाधारण रूप से अधिक है। पिछले एक सप्ताह के दौरान, ताप विद्युत संयंत्र के मामले में कोयले के स्टॉक का रुझान उलट गया है। अब कोयले की दैनिक आपूर्ति औसत दैनिक खपत से अधिक है और कोयले के स्टॉक में बढ़ोतरी का रुझान है।

पहली छमाही (एच 1) में उत्पादन और परिवहन कम होता है क्योंकि साल की पहली छमाही में मुख्य रूप से गर्मी होती है और उसके बाद मानसून आता है। इसलिए, खदान के निकासी स्थल (पिटहेड) और ताप विद्युत संयंत्रों में स्टॉक में पहली छमाही में कमी दर्ज की जाती है और वर्ष की दूसरी छमाही में वृद्धि देखी जाती है, क्योंकि मानसून के बाद, उत्पादन की स्थिति अनुकूल होती है। दूसरी छमाही (एच 2) के दौरान आपूर्ति खपत से अधिक होती है। इसलिए, वर्ष की दूसरी छमाही के दौरान, बिजली संयंत्रों और खदानों में कोयले का भंडार बढ़ जाता है।

बिजली की अत्यधिक उच्च मांग के बावजूद, कोयला मंत्रालय ने देश के सभी ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी है।

कोयला मंत्रालय ने त्योहारी सीजन के दौरान अनुबंधित कर्मचारियों को अधिक वेतन की पेशकश करके कोयले का सामान्य उत्पादन सुनिश्चित करने की रणनीति पर भी काम किया है। इसके परिणामस्वरूप महाअष्टमी के दिन सीआईएल द्वारा 21 लाख टन कोयला उत्पादन किया गया, जो किसी भी सामान्य दिन के बराबर है।

कोयला मंत्रालय ने 31 मार्च, 2024 तक ताप विद्युत के पिटहेड संयंत्रों में 40 मिलियन टन और खदान पर 75 मिलियन टन से अधिक का अंतिम स्टॉक सुनिश्चित करने की योजना बनाई है।

कोयला मंत्रालय कोयले की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और रेल एवं विद्युत मंत्रालय के साथ घनिष्ठ समन्वय स्थापित किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.