Categories: News-Headlines

चालू वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में GDP 8% प्रतिशत से अधिक वृद्धि का अनुमान: वित्त मंत्री सीतारमण

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में आठ प्रतिशत या इससे भी अधिक की वृद्धि रहेगी।

मुंबई में निवेश सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुद्रा स्फीति प्रबंधन और व्यापक आर्थिक स्थिरता के प्रभाव से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिये अर्थव्यवस्था में इसी दर से वृद्धि की आशा है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

इसमें अक्टूबर से दिसम्बर तक की तिमाही में आठ दशमलव चार प्रतिशत की वृद्धि रही, जो इससे पहले की तिमाही में दर्ज सात दशमलव छह प्रतिशत की वृद्धि से आगे थी। उन्होंने कहा कि तीसरी तिमाही में आठ दशमलव चार प्रतिशत की वृद्धि दर के बाद विभिन्न आर्थिक संस्थाओं ने भारत के लिए सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर अनुमानों को बढा दिया है।

हाल में आया सबसे ताजा अनुमान वैश्विक वित्तीय संस्थान गोल्डमैन सॉक्स का है जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए 2024 के आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को, अपने पिछले अनुमान से दस आधार अंक बढ़ाकर छह दशमलव छह प्रतिशत कर दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.