Categories: News-Headlines

चालू खरीफ विपणन मौसम में 290.98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई

पिछले वर्ष की तरह ही खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर किसानों से धान की खरीद निर्बाध रूप से चल रही है।

उल्लेखनीय है कि 30 नवंबर, 2021 तक खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में 290.98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। यह खरीद चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हुई है।

अब तकलगभग 18.17 लाख किसानों को 57,032.03 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला है।

मौजूदा खरीफ विपणन मौसम में अधिकतम खरीद पंजाब (18685532 मीट्रिक टन) से हुई है। उसके बाद हरियाणा (5530596 मीट्रिक टन) और उत्तरप्रदेश (1242593 मीट्रक टन) से खरीद हुई है। अन्य राज्यों में भी खरीद जोर पकड़ रही है।

यह तथ्य उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में कम से कम 13113417 किसानों को 168823.23 करोड़ रुपये (30 नवंबर, 2021 तक) के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला था तथा 89419081 मीट्रिक टन की खरीद की गई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.