Categories: News-Headlines

चालान प्रोत्साहन योजना – मेरा बिल मेरा अधिकार आज से चुनिंदा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू

मेरा बिल मेरा अधिकार योजना आज से शुरू हो गई। इस योजना के तहत लोगों को सभी वस्तुओं की खरीद का बिल लेने का प्रोत्साहन दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य आम जनता के व्यवहार में और समाज में सांस्कृतिक परिवर्तन लाना है ताकि लोग चीजें खरीदने पर बिल लेने को अपना अधिकार समझें। इस योजना को असम, गुजरात, हरियाणा, पुडुचेरी, दादरा नगर हवेली और दमन-दीव में प्रायोगिक आधार पर शुरू किया गया है।

योजना के तहत उपभोक्ताओं को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जीएसटी पंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं से उपभोक्ताओं को जारी सभी बिजनेस टू कस्टमर इनवॉइस योजना के पात्र होंगे। न्यूनतम दो हजार रूपये के बिल को लकी ड्रा में शामिल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्रालय ने कहा है कि इनवॉइस मेरा बिल मेरा अधिकार मोबाइल एप पर अपलोड की जा सकती है।

इन्हें वेबसाइट merabill.gst.gov.in. पर भी अपलोड किया जा सकता है। भारत में किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सभी निवासी इस योजना में भाग ले सकते हैं। एक व्यक्ति लक्की ड्रॉ में भाग लेने के लिए एक महीने में अधिक से अधिक 25 बिल अपलोड कर सकता है।योजना के तहत सरकार हर महीने दस हजार रूपये का पुरस्कार देने के लिए आठ सौ लोगों का चयन करेगी। बम्पर ड्रॉ हर तीन महीने में होगा। इसके लिए दो लोगों को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यह प्रायोगिक योजना 12 महीने तक लागू रहेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

3 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

3 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

3 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

3 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

5 hours ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.