राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज को एक वर्चुअल समारोह में होली सी, नाइजीरिया, ऑस्ट्रिया और कोरिया गणराज्य के राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए। अपना परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजदूत निम्न हैं :
महामहिम आर्चविशप लियोपोल्डो गिरेली, होली सी के अपोस्टोलिक नुनसियो
महामहिम अहमद सुले, नाइजीरिया संघीय गणराज्य के उच्चायुक्त
महामहिम कैथरीना वीसर, ऑस्ट्रिया गणराज्य की राजदूत
महामहिम चांग जे-बोक, कोरिया गणराज्य के राजदूत
इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने राजदूतों को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और उन्हें भारत में एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत के इन सभी चार देशों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं और भारत इनके साथ शांति, समृद्धि का एक समन्वित दृष्टिकोण साझा करता है।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों में भारत की भागीदारी के कारण पारस्परिक रूप से लाभप्रद साझेदारी बनी है। विकासशील देशों के हितों और कम प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए, भारत एक न्यायसंगत और समान वैश्विक व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।
राजदूतों/उच्चायुक्तों ने अपने नेतृत्व की ओर से माननीय राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं और भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए अपने देश के राजनीतिक प्रमुखों की प्रतिबद्धता को दोहराया।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment