Categories: News-Headlines

चाबहार के INSTC से संपर्क के द्वारा मध्य एशियाई बाजारों को जोड़ने को बढ़ावा देने के लिए ‘चाबहार दिवस’ मनाया गया

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) ने इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल के सहयोग से आज मुंबई में चाबहार – INSTC से लिंक – मध्य एशियाई बाज़ारों को जोड़ने को चिह्नित करने के लिए ‘चाबहार दिवस’ मनाया। INSTC (इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर) रूस, यूरोप तक पहुंचने और मध्य एशियाई बाजारों में प्रवेश करने के लिए ईएक्सआईएम शिपमेंट के लिए लगने वाले समय को कम करने के लिए भारत की परिकल्पना और पहल है। ईरान में स्थित चाबहार बंदरगाह, इस क्षेत्र और विशेष रूप से मध्य एशिया के लिए वाणिज्यिक आवागमन का केंद्र है।

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री, श्रीपद येसो नाइक, महामहिम नूरलान झालगासबायेव, कजाकिस्तान गणराज्य के राजदूत, महामहिम असीन इसेव, राजदूत- किर्गिस्तान, महामहिम लुकमोन बोबोकलोंजोडा राजदूत ताजिकिस्तान, महामहिम शालर गेल्डिनाजारोव राजदूत, तुर्कमेनिस्तान, महामहिम दिलशोद अखातोव, राजदूत- उजबेकिस्तान जलील एस्लामी, प्रधानमंत्री के बंदरगाह और आर्थिक मामलों के उपमहावाणिज्यदूत (सीजी), अफगानिस्तान, जकिया वर्दाक, ईरान इस्लामी गणराज्य के महामहिम डॉक्टर ए एम अलीखानी महावाणिज्यदूत, महामहिम मसूद ओस्ताद हुसैन, मंत्री के सलाहकार और सड़क और शहरी विकास मंत्रालय, ईरान के अंतरराष्ट्रीय मामलों के केंद्र के प्रमुख, राजीव जलोटा, अध्यक्ष, भारतीय बंदरगाह संघ और सुनील मुकुंदन, प्रबंध निदेशक, आईपीजीएल, सहित अन्य सम्मानित अतिथियों ने इस अवसर पर उपस्थिति होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।

सर्बानंद सोनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी परिकल्पना चाबहार में शाहिद बेहेश्ती बंदरगाह को आवागमन का प्रमुख केंद्र बनाने और मध्य एशियाई देशों तक पहुंचने के लिए इसे आईएनएसटीसी से जोड़ने की है। उन्होंने कहा कि हम शाहिद बेहेश्ती बंदरगाह और चाबहार मुक्त व्यापार क्षेत्र के प्रोत्साहनों का उपयोग करने के लिए व्यवसायों और रसद कंपनियों का आह्वान करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रतिनिधियों और हितधारकों से भारत से ईरान और मध्य एशिया के लिए एक सस्ता, छोटा, तेज और अधिक विश्वसनीय मार्ग बनाने के लिए परिवहन समय और लागत को कम करने के सुझावों के साथ आगे आने का आग्रह करते हैं।

आयोजन के दौरान, मध्य एशियाई देशों के प्रतिनिधियों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे आईएनएसटीसी के साथ चाबहार लिंक उनके क्षेत्रों में एक्जिम व्यापार को बढ़ावा देने और भूमि से घिरे देशों में विकास को और बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। दिन भर चलने वाले कार्यक्रम के दौरान, कई प्रस्तुतियाँ और सरकार के साथ व्यावसायिक सत्र भी आयोजित हुए। अध्यक्ष आईपीए, एमडी आईपीजीएल, एफएफएफएआई और संयुक्त सचिव, विदेश मंत्रालय द्वारा प्रस्तुतियां और भाषण दिए गए। बैठक का समापन उन्मेश शरद वाघ, आईआरएस, निदेशक संचालन, आईपीजीएल द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.