Categories: News-Headlines

चक्रवात मिचौंग के तीव्र होने से आज तटवर्ती आंध्रप्रदेश के अनेक हिस्‍सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान 14 किलोमीटर की गति से उत्तर, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ रहा है। विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार चक्रवात चेन्‍नई के 130 किलोमीटर पूर्व में केन्द्रित है। इस तूफान की आज दोपहर से पहले पश्चिम-मध्‍य बंगाल की खाडी के आंध्र के दक्षिण और इससे सटे तमिलनाडु के उत्तरी तटों पर पहुंचने की संभावना है। तूफान कल प्रचण्‍ड चक्रवाती तूफान का रूप लेगा। इस तूफान के 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से तट से टकराने की आशंका है। इसकी गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ सकती है।

तमिलनाडु के चेन्‍नई, चेंगलपेट और तिरूवल्‍लूर जिलों में कल से बहुत तेज बारिश हो रही है। अवाडी में 28 सेंटीमीटर अधिकतम बारिश हुई है। चेन्‍नई में आम जन-जीवन ठहर सा गया है। राज्‍य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-एसडीएमए और राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-एनडीएमए ने लोगों को आवश्‍यक कार्य को छोड़कर बाहर नहीं जाने का परामर्श जारी किया है। तेज हवाओं के कारण पेड गिर रहे हैं और सड़कें सुनसान दिख रही हैं। बहुत से क्षेत्रों में मैट्रो स्‍टेशन के मार्ग को साफ किया जाना है। चेन्‍नई के आसपास ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुई है। हवाई अड्डा प्राधिकरण ने चेन्‍नई से 23 उडाने रद्द की है और 32 उड़ान सेवाएं स्‍थगित की हैं। दक्षिण रेल ने आन्‍ध्र प्रदेश से गुजरने वाली ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी हैं। चेन्‍नई को जलापूर्ति करने वाले जलाशय भर कर पानी बाहर प्रवाहित हो रहा है। शहर के भीतर की झीलें और टंकियां भी भर जाने से पानी बाहर प्रवाहित हो रहा है। जिला प्रशासन पूरी तरह स्थिति की निगरानी कर रहा है और जिला नियंत्रण कक्षों के साथ आपात बैठकें कर रहा है। राज्‍य निगरानी केन्‍द्र सतर्क है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.