Categories: News-Headlines

चक्रवाती तूफान मोखा लगभग 175 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के साथ अत्यंत गंभीर चक्रवात में बदला

मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान मोखा लगभग 175 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ अत्यंत गंभीर चक्रवात में बदल गया है। यह चक्रवात बंगाल की खाडी में पोर्ट ब्लेयर से लगभग 550 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसके कल 150 से 160 किमी प्रति घंटे की गति के साथ दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमा के तट को पार करने की संभावना है। इसके मद्देनजर, मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। त्रिपुरा और मिजोरम के अधिकांश स्थानों पर आज और कल तेज वर्षा होगी।

नागालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में कल अलग-अलग स्थानों पर भी तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। मौसम विभाग ने 15 मई से मध्य भारत, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में फिर से लू चलने की चेतावनी दी है। उत्तर पश्चिम भारत में भी अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। देश के दक्षिणी हिस्सों में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

6 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

6 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.