Categories: News-Headlines

चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की

चंद्रयान-3 ने अपने लैंडर खतरे की खोज और बचाव कैमरा-एलएचडीएसी की मदद से चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसरो ने आज एलएचडीएसी द्वारा लिए गए चंद्रमा के दूरस्‍थ क्षेत्र की तस्वीरें जारी कीं। ये तस्‍वीरें पत्‍थरों या गहरी खाईयों से मुक्‍त सुरक्षित क्षेत्र का पता लगाने में मदद करेंगी। इस विशेष उपकरण को अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष एप्लीकेशन सेंटर-एसएसी ने विकसित किया है। एसएसी इसरो का एक प्रमुख अनुसंधान और विकास केंद्र है।

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल के बुधवार 23 अगस्‍त को लगभग शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर उतरने की संभावना है। चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई को लांच किया गया था। यह चंद्रयान-2 मिशन का अनुवर्ति अभियान है। इसका उद्देश्‍य चांद की सतह पर रोविंग और सुरक्षित लैंडिंग में त्रुटिहीन दक्षता प्रदर्शित करना है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.