देश का तीसरा चन्द्र मिशन चन्द्रयान-तीन आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चन्द्रमा की सतह पर उतरेगा। चंद्रमा से करीब 25 किलोमीटर की दूरी से उतराई शुरू करते समय लैंडर की गति कम करना इस अभियान का सबसे कठिन चरण होगा।
इसे सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण समझते हुए विक्रम लैंडर को रोवर प्रज्ञान के साथ चन्द्रमा पर सबसे कठिन स्थिति का सामना करना पडेगा, परन्तु चंद्रयान का चन्द्रमा की सतह पर उतरना ऐतिहासिक होगा। इसके साथ भारत दक्षिणी ध्रुव के निकट यान उतारने वाला विश्व का पहला देश होगा, जबकि चन्द्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश होगा।
तेलंगाना में आज शाम सभी स्कूलों में चंद्रयान-तीन मिशन की लैंडिंग की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक ने राज्य में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे शाम साढे पांच बजे से साढ़े छह बजे तक विद्यार्थियों और शिक्षकों की विशेष सभाएं आयोजित करें, ताकि चन्द्रयान-तीन मिशन की लैंडिंग के विशेष लाइव कार्यक्रम को देखा जा सके।
स्कूल शिक्षा विभाग ने बताया है कि विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था टी-सैट विद्या और निपुण चैनलों तथा राज्य शिक्षा चैनलों के जरिये की जाएगी।
मध्य प्रदेश के स्कूलों में बच्चे चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर उतरते देख सकेंगे। राज्य के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा। स्कूलों में शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक चंद्रयान लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किये हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment