चंदा कोचर ने आईसीआईसीआई बैंक के एमडी और सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया, अब संदीप बक्शी बैंक के एमडी और सीईओ का पद संभालेंगे।
आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक के निदेशक मंडल ने कोचर का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। हालांकि निदेशक मंडल की ओर से की जा रही जांच पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। दरअसल, आईसीआईसीआई बैंक के साथ 2012 में 3,250 करोड़ रुपये के ऋण में कर्ज के लिये फायदा पहुंचाने के मामले में वीडियोकॉन समूह जांच के घेरे में है। लिहाजा इस मामले में बैंक की तत्कालीन प्रबंध निदेशक और सीईओ चंदा कोचर की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
चंदा कोचर के इस्तीफे के बाद निदेशक मंडल की ओर से संदीप बख्शी को बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने का फैसला लिया गया है। संदीप बख्शी का कार्यकाल 5 साल यानी अक्टूबर 2023 तक होगा।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment